फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिशन एडमिशन : दाखिलों में मारामारी तय

मिशन एडमिशन : दाखिलों में मारामारी तय

Tue, 26 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन : दाखिलों में मारामारी तय
मिशन एडमिशन : दाखिलों में मारामारी तय
विज्ञापन


- दून के डिग्री कॉलेजों में आवेदन की तिथि बढ़ी
- यूजी के दाखिलों में दिख रही जबर्दस्त भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राजधानी के डिग्री कॉलेजों में यूजी एडमिशन में मारामारी तय है। कॉलेजों ने सोमवार को आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है, जिसके बाद मुकाबला और कठिन होने वाला है। डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात जुलाई कर दी है। इसके बाद इन कॉलेजों में जुलाई के प्रथम सप्ताह में पहली कटऑफ जारी होगी। सबसे ज्यादा भीड़ बीकॉम और बीएससी में नजर आ रही है।

डीएवी : 6900 आवेदन
डीएवी पीजी कॉलेज में दाखिलों की भारी मारामारी मची है। यहां अभी तक 6900 आवेदन आ चुके हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि इसमें से 4500 आवेदन ऑफलाइन और 2400 आवेदन ऑनलाइन आ चुके हैं। सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी जो कि बढ़ाकर सात जुलाई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पहली मेरिट तैयार की जाएगी। यहां बीए, बीएससी और बीकॉम की करीब 3 हजार सीटें हैं।
विज्ञापन


डीबीएस : 4200 से ऊपर आवेदन
डीबीएस पीजी कॉलेज में भी दाखिलों की भारी मारामारी नजर आ रही है। यहां सोमवार को पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एके बियानी ने बताया कि करीब 1500 सीटों के लिए 4200 आवेदन आ चुके हैं। अभी आवेदन जारी हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में कटऑफ जारी की जाएगी। यहां हर साल बीएससी को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीआरआर : पांच गुना आवेदन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में दाखिलों के लिए पांच गुना आवेदन आ गए हैं। प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि यूजी की करीब 625 सीटें हैं, जिनके लिए अभी तक 3000 आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों की मांग को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 100 छात्र तो ऐसे हैं, जिनके 12वीं में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हैं। 1800 छात्र ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने 12वीं में 60 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह में कटऑफ जारी होगी।


एमकेपी : 1600 आवेदन
एमकेपी पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए छात्राओं में मारामारी देखने को मिल रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि करीब दो हजार सीटों के लिए 1600 आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed