{"_id":"5b11af9a4f1c1b13358b48fc","slug":"191527885722-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ब्लू ने बागेश्वर को 321 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ब्लू ने बागेश्वर को 321 रन से हराया
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
देहरादून ब्लू ने बागेश्वर को 321 रन से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
यूसीए सीनियर (इंटर डिस्ट्रिक्ट) स्टेट चैंपियनशिप में मो. समद बट के शतक (131 रन) की बदौलत देहरादून ब्लू ने शुक्रवार को बागेश्वर को 321 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। स्टेट चैंपियनशिप देहरादून ब्लू की टीम ने स्टेट चैंपियनशिप में अब तक सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड में उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) की ओर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप बी का पहला लीग मैच बागेश्वर और देहरादून ब्लू टीम के बीच हुआ। जिसमें देहरादून ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीम ने मो. समद बट के 96 गेंदों पर खेली गई 131 रनों की आतिशी पारी की बदौलत पांच विकेट पर 476 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा मोहित हांडा ने 53 गेंदों पर नाबाद 94 रन, शुभम भंडारी ने 94, विजय सिंह ने 67 रन की शानदार पारी खेली। 477 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागेश्वर की टीम 33 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अनुराग (47) और आशीष (45) को छोड़कर अन्य बल्लेबाज देहरादून ब्लू के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके।