{"_id":"5b09cf1e4f1c1b9c6e8b4c40","slug":"191527369502-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों की रोशनी नहीं लेकिन प्रतिभा से बिखेरी चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों की रोशनी नहीं लेकिन प्रतिभा से बिखेरी चमक
Updated Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
भले ही उनकी आंखों में रोशनी न हो, दुनिया की चमक का अंदाजा न हो लेकिन अपनी मेधा की चमक से उन्होंने नाम रोशन कर दिया है। राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान (एनआईवीएच) के 20 छात्रों ने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की है। इनमें पूजा कुमारी ने 489 अंकों के साथ उत्तराखंड में आठवां स्थान हासिल किया है।
पूजा कुमार मूलरूप से बिहार के अरवल की रहने वाली हैं। 97.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली पूजा ने पांच में से तीन विषयों में शतक लगाया है। पूजा ने वर्ष 2014 में एनआईवीएच में दाखिला लिया था। इसके अलावा, हरियाणा के रेवाड़ी निवासी राखी कुमार ने परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर एनआईवीएच में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ रमेश तीसरे और 91 प्रतिशत अंकों के साथ शिव कुमार चौथे स्थान पर रहे हैं। 90 प्रतिशत अंकों के साथ सोनाली यादव का पांचवां स्थान है। एनआईवीएच स्थित मॉडल स्कूल ऑफ विजुअली हैंडीकैप्ड के प्रिंसिपल कमलबीर सिंह जग्गी ने बताया कि उनके 20 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है, जिसमें नौ छात्राएं शामिल हैं। 20 में से 17 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं।
..........................
19 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
20 में से 19 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इन सभी छात्रों को एनआईवीएच की ओर से प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्राचार्य ने सभी कामयाब छात्रों को बधाई दी।