फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहीद दीपक के परिजनों को दी आर्थिक मदद

शहीद दीपक के परिजनों को दी आर्थिक मदद

Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
शहीद दीपक के परिजनों को दी आर्थिक मदद
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव ने शनिवार को शहीद जवान नायक दीपक नैनवाल के परिजनों को 51 हजार चेक सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये शहीद की पत्नी के लिए अनुदान जुटाने की भी बात कही।
हर्रावाला, सिद्धपुरम स्थित शहीद के आवास पर सहयोगी चंदन सिंह के साथ पहुंचे अलख आलोक श्रीवास्तव ने शहीद की बेटी लावण्या को आर्थिक मदद का चेक सौंपा। साथ ही पेंशन और शहीदों को मिलने वाली ग्रांट में होने वाली देरी को दूर करने की सहायता देने का आश्वासन दिया। शहीद की पत्नी ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नौकरी का आश्वासन दिया है। वहीं, श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के जरिये शहीद के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता एकत्र करने की बात कही। इस दौरान शहीद के पिता चक्रधर प्रसाद, माता पार्वती, बच्चे रेयांश और लावण्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...................
कौन है अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव को पढ़ाई के बाद वर्ष 2014 में एक पेट्रोल कंपनी में लॉ आफिसर की नौकरी मिली, जिसे उन्होंने बाद में छोड़ दी। जनवरी में इनकी पीआईएल पर केंद्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप करने वाले को सजा-ए-मौत देने का कानून बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
दीपक ने जनवरी में किया था दो आतंकियों का एनकाउंटर
आर्मी चीफ ने सेना मेडल के लिए भेजा था उनका नाम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
शहीद जवान नायक दीपक नैनवाल बीते 10 अप्रैल को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ से पहले भी मोर्चा संभालते रहे हैं। उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में दो आतंकियों का एनकाउंटर किया था। जिसके बाद आर्मी चीफ विपिन रावत ने उन्हें सम्मानित भी किया था। इसके साथ ही उनका नाम सेना मेडल के लिए भी भेजा गया था। हालांकि उन्हें पुरस्कार नहीं दिया गया।

शहीद के भाई प्रदीप नैनवाल के मुताबिक जब दीपक अस्पताल में भर्ती थे, तो उन्होंने सेना मेडल के बारे में बातचीत की थी। बताया कि उनका नाम सेना मेडल के लिए भेजा गया था, राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाना था। लेकिन, उन्हें सेना मेडल क्यों नहीं दिया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि बीते 10 अप्रैल की रात दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ 17 घंटे चली मुठभेड़ में दून के जवान नायक दीपक नैनवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के करीब 40 दिन बाद उनका बीते 20 मई रविवार को पुणे स्थित पैराप्लेजिक रिहेब सेंटर में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed