फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ब्योरा

स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ब्योरा

Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ब्योरा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगित परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से ‘हाउस टू हाउस सर्वे’ करा रहा है। इसके तहत आशा कार्यकत्रियां और एएनएम सभी परिवारों के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधी ब्योरा जुटा रही हैं।

एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने के साथ जरूरी योजना पर फोकस करना है। इसके लिए एक मई से 31 मई तक आशा कार्यकत्रियां, एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ‘हाउस टू हाउस सर्वे’ करके बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधी ब्योरा जुटाया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी ब्योरा जुटाने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और जरूरी योजना के क्रियान्वयन पर फोकस किया जाएगा। सर्वे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होने वाली बीमारियों, उपचार की स्थिति आदि की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं के तहत कितने लोगों ने लाभ लिया या क्यों नहीं लिया, इन बिंदुओं की जानकारी एकत्र की जाएगी। एसीएमओ डॉ. दयाल शरण के अनुसार सर्वे के नतीजों की समीक्षा के आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संबंधित कार्यक्रम पर फोकस किया जाएगा। हाउस टू हाउस सर्वे की निगरानी के लिए नोडल अफसरों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

---
इस बिंदुओं का होगा सर्वे
-जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां।
-बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण का ब्यौरा।
-क्षयरोग प्रतिरक्षण कार्यक्रम की सफलता।
-राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपलब्धियां।
-परिवार नियोजन कार्यक्रम संबंधी जानकारियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed