फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संयुक्त मोर्चा ने शुरू किया जनजागरण अभियान

संयुक्त मोर्चा ने शुरू किया जनजागरण अभियान

Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा ने शुरू किया जनजागरण अभियान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को वन विभाग मुख्यालय में गेट मीटिंग के जरिये जनजागरण अभियान शुरू किया। जिसमें उन्होंने 13 सूत्री मांगों को लेकर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी 18 मई को प्रदेश के सभी जिलों में एक दिवसीय धरना देने की बात कही।

वन निगम मुख्यालय के अनन्य भवन में हुई गेट मीटिंग में मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता रामचंद्र रतूड़ी ने कहा कि कर्मचारी अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ ही मुख्य सचिव को भी ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन पॉलिसी लागू करने की मांग की। वहीं, विभागों के एकीकरण के नाम पर पदों को खत्म न करने आदि की भी बात कही। कहा कि जनजागरण अभियान के तहत आज मंगलवार को ऊर्जा भवन में गेट मीटिंग की जाएगी। इस मौके पर मुख्य संयोजक ओमवीर सिंह, संयोजक सतेंद्र कुमार, प्रवक्ता अरुण पांडे, गोविंद सिंह नेगी, प्रह्लाद सिंह, रवि पचौरी, दीपक जोशी, संतोष रावत, सोहन सिंह, राजेंद्र बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed