{"_id":"5adf93c84f1c1be2798b606f","slug":"191524601800-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा रिंग रोड का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा रिंग रोड का कार्य
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द शुरू होगा रिंग रोड का कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
दून समेत कई जगहों पर जल्द रिंग रोड का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है। यह बातें शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता लोनिवि कार्यालय भवन के शुभारंभ अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि विकास का आधार सड़कें होती हैं। इसी के तहत देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर में रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। देहरादून रिंग रोड की सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गई है। अगले चार वर्षों में दून में 100 प्रतिशत सीवरेज व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने इसके लिए 250 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की बात कही। वहीं, उन्होंने कहा कि देवबंद-रुड़की लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
कैंट विधायक हरवंश कपूर ने कहा कि लोनिवि प्रदेश के विकास का आधार है। स्कूल, सड़क के साथ ही सरकारी भवन लोनिवि द्वारा बनाए जा रहे हैं। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, प्रमुख अभियंता एचके उप्रेती, मुख्य अभियंता आरपी पुरोहित, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र गोयल, अधिशासी अभियंता देवेंद्र साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
=
भव्य होगी चार धाम यात्रा
काबीना मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष की चार धाम यात्रा भव्य होगी। सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कहा कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद बाबा केदारनाथ को दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी, लेकिन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के यहां आने के बाद से अब भक्त फिर से यहां आ रहे हैं। पिछले वर्ष से काफी संख्या से श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। इस बार अधिक श्रद्धालु आने की उम्मीद है। सरकार यात्रा को भव्य बनाने में जुटी है।
---
राज्य योजना के तहत बने कार्यालय में खर्च हुई धनराशि
भवन की लागत - 813.99 लाख
कार्यदायी संस्था - लोनिवि निर्माण खंड
कुल एरिया - 26672.00 वर्ग फीट