फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कंद माता की आराधना कर विश्व कल्याण की कामना

स्कंद माता की आराधना कर विश्व कल्याण की कामना

Fri, 23 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
स्कंद माता की आराधना कर विश्व कल्याण की कामना
स्कंद माता की आराधना कर विश्व कल्याण की कामना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भक्तों ने आदि शक्ति के स्कंद माता स्वरूप की आराधना की। मंदिरों में सुबह से ही माता भक्त उमड़ने शुरू हो गए थे। शाम तक मंदिरों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। भक्तों ने देवी की पूजा कर अपने घर में सुख-समृद्धि और विश्व के कल्याण की कामना की। शुक्रवार को मां भगवती के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी।
टपकेश्वर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में माता के पांचवें स्वरूप देवी स्कंद माता की विशेष पूजा की गई। सुबह देवी का विशेष अभिषेक किया गया। शाम को श्रंगार और आरती की गई। मंदिर प्रांगण में भजन मंडली ने भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने हरियाली रूप में माता के दर्शन किए। मंदिर के आचार्य विपिन जोशी ने नारी को संस्कृति और संस्कारों की जननी बताते हुए कहा कि नारी का त्याग और समर्पण उल्लेखनीय है। इस अवसर पर डॉ. मथुर दत्त जोशी, आचार्य कुलदीप कुकरेती, भगवती देवी, पंडित अरविंद नौटियाल, पंडित दीपेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में देवी स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गई। सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद देवी की भव्य आरती की गई। इस मौके पर महिलाओं ने भजन गाए। कार्यक्रम में सुभाष माकिन, पंडित कृष्ण प्रसाद, माधव उपाध्याय, केपी रतूड़ी, राजेश भाटिया, राजू उपाध्याय, रवि भाटिया, यशपाल बहाल, अंजली शर्मा, मोंटू भाटिया, कृष्ण कौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी डाकरा स्थित प्राचीन श्री गोरक्षनाथ नागेश्वर महादेव मंदिर में देवी स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि प्रतिदिन साढ़े चार बजे से उत्तराखंड की प्रगति, विश्व शांति व भक्तों की सुख-समृद्धि के लिए मां दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद देवी की भव्य आरती की गई। महिलाओं ने भजन गाए। इस अवसर पर पूनम नाथ, सीता देवी, सुशीला, उमा, कांता आदि मौजूद रहे।


----------
फोटो -
बालाजी से पहुंची ज्योत का द्रोणनगरी में भव्य स्वागत
देहरादून। मेहंदीपुर बालाजी से पवित्र ज्योत लाने वाले जत्थे ने बृहस्पतिवार को नगर में प्रवेश किया। पटेल नगर स्थित आदर्श मंदिर में आतिशबाजी और फूलों की वर्षा कर जत्थे का स्वागत किया गया। इसके बाद पवित्र ज्योत को बैंडबाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर ले जाया गया। इस दौरान मार्ग में श्याम सेवा मंडल गड़ी डाकरा, साईं शक्ति युवा संघ, अखिल भारतीय क्रांति दल, आदर्श मंदिर पटेल नगर कमेटी और अनेक दुकानदारों-श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योति के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बालाजी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के मुख्य द्वार पर पवित्र ज्योत का पूजन किया। इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद रोशन जायसवाल, विक्की गोयल, पंकज शर्मा, कार्तिक गर्ग, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

------
फोटो -
संतों ने धर्म मार्ग से अवगत कराया
देहरादून। कालिका मंदिर में बृहस्पतिवार को 65वें ध्वजारोहण पर्व की धूम रही। मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक के बाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। सम्मेलन में विभिन्न शहरों से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी अनुभूतानंद, स्वामी रामानंद बापू, स्वामी सर्वेश बापू, स्वामी बृजेश भारती, स्वामी परमानंद, स्वामी निर्भयानंद, स्वामी प्रेमाचार्य, स्वामी माधवानंद, स्वामी प्रबोधानंद ने श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग से अवगत कराया। संतों ने बताया कि गुरुवाणी सभी संतों की वाणी का सार है, जो हमें धर्म दर्शन कराती है। उनके अलावा रागी जत्थे एवं भाई गुरमीत सिंह ने गुरुवाणी और कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर प्रतीक मैनी, संजय आनंद, आशीष सूरी, मोहित बांगा, पंकज सभरवाल, शुभम मैनी, भीम सेन विरमानी, पंकज सभरवाल, प्रेम बजाज, राजेंद्र, प्रद्युमन, एलडी भाटिया, महेश डोरा, रमेश साहनी, संजीव शर्मा, पवन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed