{"_id":"5aad7f834f1c1ba9758b6145","slug":"191521319811-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा ने प्रशंसकों के साथ खूब खिंचवाई फोटो, सीएम को कहा शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा ने प्रशंसकों के साथ खूब खिंचवाई फोटो, सीएम को कहा शुक्रिया
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर शनिवार को शहर के एक होटल में अपने प्रशंसकों से मिली। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। जैसी ही श्रद्धा होटल से बाहर निकली उनके साथ तस्वीर लेने वालों की लाइन लग गई। उन्होंने प्रशंसकों के साथ खूब फोटो खिंचवाई और ओटोग्राफ भी दिए। वहीं, श्रद्धा कपूर से मिलने सचिव ऊर्जा राधिका झा भी होटल पहुंची। बातचीत में श्रद्धा ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों और यहां के लोगों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद किया।
शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने प्रशंसकों से मिली। इस दौरान सचिव ऊर्जा राधिका झा ने श्रद्धा कपूर से मुलाकात की। श्रद्धा ने उत्तराखंड सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग केे लिए धन्यवाद कहा। कहा कि उत्तराखंड उन्हें बेहद पसंद है। उनका परिवार यहां अक्सर आता है। खासकर उनके पिता यहां आते रहते हैं। कहा कि शूटिंग के लिए मिल रहे सहयोग और प्यार से वह बेहद खुश है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। राधिका झा और प्रशंसकों से मुलाकात करने के बाद श्रद्धा कपूर शूटिंग के लिए निकल गई। फिल्म की शूटिंग अभी ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी में होनी है। श्रद्धा के साथ फोटो खिंचा और ऑटोग्राफ पाकर उनके प्रशंसक शिल्पी, दिव्या अग्रवाल, कार्तिक, उत्कर्ष गुप्ता काफी खुश नजर आए।
....................................
बॉलीवुड को भाया उत्तराखंड : रति शंकर
फिल्म इंडस्ट्री के लिए उत्तराखंड के दरवाजे खुल गए हैं। यह कहना है अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के लाइन प्रोड्यूसर रति शंकर त्रिपाठी का। रति शंकर त्रिपाठी का कहना है कि उत्तराखंड में बहुत संभावनाएं है। कहा कि इस खूबसूरत स्टेट में काम करके हमारी पूरी टीम खुश है। शुक्रवार को ऋषिकेश में शूटिंग के दौरान आई दिक्कत को लेकर उन्होंने कहा कि हमें यहां सरकार और जनता का इतना प्रेम मिल रहा है, इसलिए किसी एक के गलत करने से हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कहा कि जहां सकारात्मकता है वहां नकारात्मकता भी होगी। बताया कि जल्द ही दो और बड़ी फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। उन्होंने युवाओं के लिए कहा कि फिल्म के जरिए अच्छा सीखने के प्रयास करें। रति शंकर त्रिपाठी इससे पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रैंड में काम कर चुके है। इसके अलावा वह बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके है।
विज्ञापन
................................
कोट::
टिहरी में इतने लंबे समय तक शूटिंग की और अब ऋषिकेश, देहरादून में हो रही है। अच्छे माहौल की वजह से पूरी यूनिट आसानी से शूटिंग कर रही है। इसका श्रेय यहां की जनता और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जाता है।
- सुमित अदलखा, बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर