{"_id":"5a81f9774f1c1b187e8b5dad","slug":"191518467447-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दून में दिखेगा बैडमिंटन का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दून में दिखेगा बैडमिंटन का दम
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से दून में दिखेगा बैडमिंटन का दम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजधानी में मंगलवार से देशभर के बैडमिंटन खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले शुरू होंगे। उसके बाद मुख्य दौर के मुकाबले खेले जाएंगे।
राजधानी में दस साल के अंतराल के बाद खेली जा रही सीनियर प्राइज मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में देशभर के करीब डेढ़ हजार खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को उद्घाटन सत्र के बाद क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में बालिका, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और जेपी एकेडमी मोथरोवाला में बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में पहले दिन बालक एकल वर्ग के पहले राउंड में 27 और दूसरे राउंड में 256, बालिका एकल वर्ग के पहले राउंड में 29 और दूसरे राउंड में 32, मिक्स युगल के पहले राउंड में 65, बालक युगल के पहले राउंड में तीन जबकि दूसरे राउंड में 32 और बालिका युगल के पहले राउंड में सात व दूसरे राउंड में आठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 459 खिलाड़ी क्वालीफाइंग दौर के मुकाबलों में शामिल होंगे। 15 फरवरी को दोपहर बाद या शाम तक क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले समाप्त हो जाएंगे। इसके तुरंत बाद मुख्य दौर के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
तैयारियों का लिया जायजा
प्रतियोगिता के उद्घाटन और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एजीडी अशोक कुमार, उपाध्यक्ष आईजी संजय गुंज्याल, सचिव बीएस मनकोटी, कोच दीपक रावत ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। दीपक रावत दिनभर आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि देर शाम तक 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए दून पहुंच चुके हैं।