{"_id":"5a7e040f4f1c1bf07b8b676d","slug":"191518208015-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को इलाज में मिलेगी 25 फीसदी की छूट श्री महंत इंदिरेश अ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को इलाज में मिलेगी 25 फीसदी की छूट श्री महंत इंदिरेश अ
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए सभी प्रकार के इलाज पर अस्पताल में नियमानुसार छूट देने की घोषणा की है। अस्पताल की इस पहल का लाभ प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ ले सकेंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विनय राय ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि छात्रों और स्टाफ को अपने साथ स्कूल का आई कार्ड लेकर आना होगा। इलाज में उन्हें 10 से 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
उन्होंने कहा कि एमआरआई, सीटी स्कैन, डॉपलर, ईको, एंडोस्कोपी जैसी सुपर स्पेशियलिटी जांचों पर भी 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। अस्पताल के नियमानुसार, ओपीडी और आईपीडी दोनों सेवाओं में यह लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, सचिव उच्च शिक्षा, सचिव स्कूली शिक्षा, निदेशक उच्च शिक्षा एवं निदेशक स्कूल शिक्षा को इस संदर्भ में पत्र भेजा गया है। हमने शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि उत्तराखंड के सभी स्कूलों तक यह सूचना पहुंचाई जाए, ताकि छात्र और स्टाफ के लोग छूट का लाभ ले सकें।
डॉ.राय ने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के साथ तालमेल बनाकर स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। डॉक्टर छात्रों को एग्जाम फ ोबिया से बचने, डिप्रेशन, तनाव से बचाव, लड़कियों में खून की कमी की समस्या को दूर करने, कैल्शियम की कमी, बच्चों में कुपोषण और अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति विशेष जागरुकता अभियान चलाएंगे। प्रथम चरण में इस कार्यक्रम की शुरुआत देहरादून से की जाएगी। इसके बाद उत्तराखंड के अन्य जनपदों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।