फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खुदी सड़कों से आए दिन हो रहे हादसे

खुदी सड़कों से आए दिन हो रहे हादसे

Fri, 09 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खुदी सड़कों से आए दिन हो रहे हादसे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह खुदी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खस्ताहाल हो चुकी सड़कों के कारण लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। कई जगह एक साल से सड़कें खुदी पड़ी हैं, जिनकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को एडीबी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ये बातें कही।
कांग्रेसियों ने कहा कि कैंट विधानसभा के वार्ड-32, मसूरी विधानसभा के वार्ड-12 और राजपुर विधानसभा के कई वार्डों में एडीबी ने सड़कें खोदी हुई हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खस्ताहाल और जर्जर सड़कों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। पैदल और दोपहिया पर चलने वालों को खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आनंद विहार, स्ट्रीट सात राजेंद्रनगर, कैलाश पुरी, वन विहार, वनस्थली, किशन नगर, सैयद मोहल्ला, लोहारवाला, राजेंद्र नगर, माल रोड में स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

उन्होंने जल्द ही सड़कों की दशा नहीं सुधरने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, मोहन जोशी, राम स्वरूप, सुरेश ग्रोवर, आजाद, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, अनुराधा, प्रमोद कुमार, राजेंद्र धवन, हरजीत सिंह समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed