{"_id":"5a7cb0aa4f1c1b89268b9044","slug":"191518121130-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल और यंग ब्लड बने बास्केटबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल और यंग ब्लड बने बास्केटबाल चैंपियन
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल और यंग ब्लड बने बास्केटबाल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में नैनीताल और यंग ब्लड की टीम चैंपियन बनी। बालिका वर्ग के फाइनल में जहां नैनीताल ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम को शिकस्त दी, वहीं बालक वर्ग में यंग ब्लड ने ग्राफिए एरा की टीम को हराया। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
परेड मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में नैनीताल क्लब ने यंग ब्लड को 42-38 और दूसरे सेमीफाइनल में ग्राफिक एरा ने एशियन क्लब को 55-53 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नैनीताल ने ग्राफिक एरा को 37-21 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ग्राफिक एरा ने नैनीताल क्लब और दूसरे सेमीफाइनल में यंग ब्लड के केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल में यंग ब्लड की टीम ने ग्राफिक एरा को 60-50 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
समापन पर बलजीत सोनी, भारतीय एथलेटिक टीम के कोच गुरुफूल सिंह, अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रवीन जौली, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, दिनेश असवाल, सीबी थापा, नवनीत सेठी, कुमार थापा, प्रदीप, प्रशांत, सुलेमान, मयंक, राहुल, शेखर, शिवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
हॉकी टीम के लिए ट्रायल 12 को
देहरादून। भोपाल में सात अप्रैल से आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन 12 फरवरी को होगा। यह ट्रायल सुबह नौ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में होगा। इसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।