फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शासनादेश में संशोधन के लिए सीएम से लगाई गुहार

शासनादेश में संशोधन के लिए सीएम से लगाई गुहार

Tue, 06 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शासनादेश में संशोधन के लिए सीएम से लगाई गुहार
ब्यूरो/ऋषिकेश । उत्तराखंड राज्य आंदोलकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार से राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण को शासनादेश में संशोधन की मांग की है। सोमवार को समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों ने हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक से तहसील तक रैली निकाली। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया व एसडीएम हर गिरि के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें सरकार से राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए समाचार पत्रों की कतरन के साथ अन्य साक्ष्यों को भी मान्य करने की मांग की गई। साथ ही शासन द्वारा इसके लिए तय पांचवें मानक में संशोधन कर जिलाधिकारी को अधिकृत अधिकार का शासनादेश जारी करने की मांग की है। इस अवसर पर डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, बलबीर सिंह नेगी, युद्धवीर चौहान, नारायण दत्त गौड़, विजय भट्ट, सत्य प्रकाश, दर्शनी रावत, जया डोभाल, सोमवती, रोशनी देवी, सरोजनी थपलियाल, मंजू भट्ट, सरला नेगी, जानकी रावत, प्रेमलाल रयाल, जयबल्लभ, मनोहर चौहान, सुमित्रा कपरुवाण, सुनीता, सुशीला कंडवाल, प्रेमलाल रयाल, दमयंती कंडवाल, रमा उनियाल, राजेश्वरी नौटियाल, सरस्वती ध्यानी, विमला पोखरियाल, पुष्पा रावत, सरोजनी जोशी, शकुंतला देवी, अरूण पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed