{"_id":"5a78b7664f1c1b4e588b6f8d","slug":"191517860710-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 से ज्यादा शटलर बनेंगे चैंपियनशिप का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 से ज्यादा शटलर बनेंगे चैंपियनशिप का हिस्सा
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए तैयारियां तेज हो गई है। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता के लिए अब तक देशभर के 1500 से अधिक खिलाड़ी पंजीकरण करवा चुके हैं।
सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजी और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी से खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 13 और 14 फरवरी को परेड मैदान, जेपी एकेडमी मोथरोवाला और स्पोर्ट्स कॉलेज में क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। यहां से मुख्य ड्रॉ के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे। 15 से 18 फरवरी तक मुख्य ड्रा के मुकाबले परेड ग्राउंड में खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच लाख रुपये प्राइज मनी वाले टूर्नामेंट में शटलर पांच इवेंट्स में कुल 20 स्वर्ण पदकों के लिए भिड़ेंगे।
मिश्रित युगल वर्ग में ऑल इंडिया थर्ड रैंक कुहू गर्ग अपने जोड़ीदार दिल्ली के रोहन कपूर के साथ खेलेंगी। महिला युगल वर्ग में कुहू और असम की निंग्सी हजारिका खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी। पुरुष एकल वर्ग में पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक और सीनियर नेशनल नाइंथ रैंक लक्ष्य सेन, बोधित जोशी और चिराग सेन भी चुनौती पेश करेंगे। इनके अलावा रोहित रतूड़ी व मोहित तिवारी को पुरुष युगल वर्ग में मुख्य ड्रा और मोहित तिवारी को मिश्रित युगल वर्ग में मुख्य दौर में प्रवेश दिया गया है।