फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुरुद्वारा अमृत दरबार में 154 यूनिट रक्तदान

गुरुद्वारा अमृत दरबार में 154 यूनिट रक्तदान

Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा अमृत दरबार में 154 यूनिट रक्तदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गुरुद्वारा अमृत दरबार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 154 रक्तदाताओं ने महादान किया। पूर्व पार्षद संतोख नागपाल की ओर से आयोजित किए गए शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया।
सोमवार को मच्छी बाजार स्थित गुरुद्वारा अमृत दरबार में आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पंजीकरण के बाद चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन और हीमोग्लोबिन की जांच की। कुल 154 रक्तदाताओं को रक्तदान करने की अनुमति दी गई। आयोजक संतोख नागपाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान आज के समय की जरूरत बन चुका है। हर साल हजारों जरूरतमंद खून न मिल पाने के कारण मौत के गाल में समां जाते हैं। इसके अलावा थैलीसीमिया, हीमोफिलिया समेत कई अन्य बीमारियों में लोगों को खून की जरूरत पड़ती है। उनकी यह जरूरत स्वैच्छिक रक्तदान के जरिये ही पूरी की जा सकती है। इसी को देखते हुए उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने की शुरूआत की। अब तक वह कई शिविर आयोजित कर सैकड़ों यूनिट रक्त जरूरतमंदों को उपलब्ध करवा चुके हैं।
विज्ञापन

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे विधायक खजान दास ने समाज के सभी लोगों और विशेषकर युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान अपनी आदत में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम समाज की बेहतरी में अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की डा. अपर्णा ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के अंतराल में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। निकाले गए तत्वों की पूर्ति शरीर 48 घंटों के भीतर कर लेता है। वहीं, अन्य तत्वों की पूर्ति होने में करीब 90 दिन का समय लगता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रक्तदान से किसी तरह की कमी नहीं आती और शरीर को नुकसान भी नहीं होता।
ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चंद्रा ने बताया कि नियमित रक्तदान से कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया जैसी बीमारियों का शुरूआत में ही पता चल जाता है। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं की कई तरह की जांचें मुफ्त की जाती है, जिससे उनमें किसी भी बीमारी के शुरूआती लक्षण मिलने पर उनकी रोकथाम आसानी से समय रहते की जा सकती है।
....................
आयोजन में इनका रहा सहयोग
आयोजन में मनोज साहनी, सतीश साहनी, हरजीत सिंह, संजय कुकरेजा, दलजीत सिंह, योगराज नाकरा, दीपक ग्रोवर, हरविंदर मिनोचा, मोहित कुकरेजा, रमन अलग, इशांत शर्मा, हीमन जयसवाल, तरनदीप सिंह मन्नी, सतीश वर्मा, संजीव विज ने सहयोग दिया। वहीं, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल, भूपेंद्र कठैत, रविंद्र कटारिया, जीवन सिंह, सुनील उनियाल, विनय कोहली, विजय कोहली, गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता, हरीश नारंग ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

.....
ब्लड बैंक की टीम
शिविर आयोजन में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने रक्त संग्रह करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी दी। टीम में डा. अपर्णा भारद्वाज, अमित चंद्रा, डा. अभिलाषा, डा. दिव्यता, मोहित चावला, जय, विकास, पंकज, अरुण, मनीष, धीरु सिंह, प्रमोद समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed