फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिसंपतियां होंगी आनलाइन

परिसंपतियां होंगी आनलाइन

Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
परिसंपतियां होंगी आनलाइन
हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र की 1950 के बाद की सभी चल-अचल संपत्तियाें के अभिलेख कंप्यूटराइज्ड कर आधार नंबर से लिंक कर ऑनलाइन होंगे। इससे बेनामी संपत्तियों का खुलासा हो सकेगा। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय का आदेश नगर निगम को मिल चुका है।
विज्ञापन

संपत्तियों के अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन से आम जनता को अपनी संपत्तियों के अभिलेखों की जानकारी के लिए नगर निगम और तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे शहरवासियों को यह भी पता चल जाएगा कि नगर निगम के पास कितनी चल-अचल संपत्तियां थी और कितनी खुर्द-बुर्द की जा चुकी हैं। अवैध रूप से संपत्तियों पर काबिज शहर के रसूखदारों के चेहरे का नकाब भी हट जाएगा। अभिलेखों में भूमि का रिकार्ड, संपत्तियों में नामांतरण और क्रय-विक्रय का रिकार्ड, सरकारी या गैर सरकारी संपत्तियों, कृषि एवं अकृषि भूमि का रिकार्ड, निजी व सोसायटी, अपार्टमेंट आदि आवासों के रिकार्ड सहित सभी संपत्तियों को कंप्यूटराइज्ड कर आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। संपत्तियों को ऑनलाइन होने से नगर निगम के कामकाज में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed