{"_id":"59778d034f1c1b1b5e8b4724","slug":"191501007107-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्रों ने की गंगा घाटों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्रों ने की गंगा घाटों की सफाई
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ग्लोबल कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत नीदरलैंड से आए छात्रों के पहले दल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर स्पर्श गंगा अभियान के सहयोग से गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। विदेशी छात्रों का यह दल मंगलवार को अपने देश को लौट गया। इससे पहले छात्रों ने श्यामपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। छात्रों के दल ने दो लाख रुपये का चेक भी विद्यालय के विकास के लिए दिया। अब दूसरा स्कूल गांव पहुंच गया है।
श्यामपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और टाटावाला गांव में आजकल उत्सव सरीखा माहौल है। यह गांव विदेशी बच्चों के प्रवास के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। आठ दिन पहले नीदरलैंड के छात्रों का 12 सदस्यीय दल प्रवास के लिए पहुंचा था। इन आठ दिनों में विदेश छात्रों ने यहां के जीवन को जानने के साथ स्कूल और गांव में श्रमदान किया। यहां के छात्रों के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया। मंगलवार को यह दल यहां से रवाना हो गया। विदेशी छात्रा की वापसी के दौरान कई स्थानीय छात्र भावुक हो गए।
अब 39 सदस्यीय दल प्राथमिक विद्यालय टाटवाला में ही प्रवास करेगा। विद्यालय पहुंचने पर दूसरे दल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय में पहुंचते ही दूसरे दल ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। निर्माणाधीन फ़ूड कोर्ट के लिए श्रमदान, कक्षा में पुताई आदि का कार्य किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह, सियाराम मौर्य, महिपाल सिंह और सुरेंद्र ने सभी छात्रों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. शिवा अग्रवाल, रवि कुमार गोस्वामी, शरद भारद्वाज, तेज प्रकाश, रोशन रावत, एकता, राजेश वर्मा, दिनेश वर्मा, मनील दत्त जोशी, हरदेव बिष्ट, नम्रता कश्यप, नरेंद्र सिंह, संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।