फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दोस्त ने ही हत्या कर फेंका था शव

दोस्त ने ही हत्या कर फेंका था शव

Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दोस्त ने ही हत्या कर फेंका था शव
लक्सर/खानपुर/सुल्तानपुर।
विज्ञापन

एक माह पूर्व फैक्ट्री के समीप मिले शव की पहचान हो गई है। युवक की उसके साथी ने ही हत्या कर शव यहां फेंक दिया था। लूट के मामले मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार एक बदमाश ने इसका खुलासा किया है। रविवार को मुजफ्फरनगर पुलिस आरोपी को लेकर लक्सर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

अकबरपुर ऊद गांव स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री के समीप से छह जून को अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव दरी में लिपटा था। पुलिस ने इसकी शिनाख्त के काफी प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के पांव बंधे थे। रविवार को मुजफ्फरनगर पुलिस की एक टीम मोहसीन नाम के युवक को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के समीप पिछले माह जो शव बरामद हुआ था वह बताया कि वह मुजफ्फरनगर में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार मोहसीन (निवासी मुजफ्फरनगर के महमूदपुर गांव) का दोस्त है। पूछताछ में मोहसीन ने बताया कि उसने अपने साथी नदीम निवासी महमूदपुर के साथ सहारनपुर में लूट की थी। लूट के माल को लेकर नदीम के साथ उनका विवाद हो गया था। जिसके बाद वह बहाने से उसे लक्सर लेकर आए और यहां उसकी हत्या कर शव फैक्ट्री के समीप फेंक दिया। नदीम की हत्या करने में मोहसीन के साथ और कौन था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन चंद सेमवाल ने बताया मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ नदीम के परिजनों भी आए थे। उन्हें शव की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed