{"_id":"595d12004f1c1ba6318b47c5","slug":"191499271680-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड विकास अधिकारी दफ्तर में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड विकास अधिकारी दफ्तर में फैली गंदगी
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगांव (ब्यूरो)। जहां एक और जिलाधिकारी यमुनाघाटी भ्रमण के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करके गए, वहीं नौगांव ब्लाक मुख्यालय की यह तस्वीर हैरान करने वाली है। यहां स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रवेशद्वार पर गाजर घास और झाड़ियां उग आई है। प्रवेश द्वार पर स्थित कार्यालय का बोर्ड गाजर घास से ढका हुआ है। नौगांव ब्लॉक जनपद का सबसे बड़ा ब्लाक है, जिसमें 126 ग्राम पंचायतें निवास करती है। जेष्ठ उप प्रमुख प्रकाश असवाल का कहना है कि यह सब खंड विकास अधिकारी को देखना चाहिए। यदि उन्हें अपने कार्यालय के सामने की गंदगी नजर नही आती है, तो यह आश्चर्य है।