{"_id":"595bc70d4f1c1b5b338b4b44","slug":"191499186957-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण पर लोनिवि दफ्तर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण पर लोनिवि दफ्तर पर हंगामा
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुरानी टिहरी रोड पर निर्माणाधीन पुलिया निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने लोनिवि दफ्तर पर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने निर्माण कार्य बंद कर अब तक हुए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। बाद में लोनिवि के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही जंग लगे सरिया को हटवा दिया।
पुरानी टिहरी रोड पर निर्माणाधीन पार्किंग के निकट लोनिवि नारदाना के लिए पुलिया निर्माण करवा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिया में मानकों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि मार्ग से टिहरी डैम के लिए बड़े-बड़े ट्रक निर्माण सामग्री लेकर जाते हैं। पुलिया पर घटिया निर्माण होने से कभी भी हादसा हो सकता है। निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर लोगों ने पहले काम बंद करवाया। उसके बाद वे लोनिवि कार्यालय में पहुंचे। निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया, जिस पर लोनिवि के ईई विपुल कुमार सैनी ने निर्माण सामग्री की जांच कराई। जांच में सरिया जंग लगा हुआ पाया। इस पर ईई सैनी ने ठेकेदार से जंक लगा सरिया हटवा दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हंगामा करने वालों में अजय रावत, वीरेंद्र सेमवाल, रघुवीर रावत आदि शामिल थे।