{"_id":"595aa9184f1c1b6b308b4677","slug":"191499113752-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से दो की मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली में पहाड़ी से गिरकर बुजुर्ग की मौत
चिन्यालीसौड़ में भागीरथी में बहा बालक
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर/चिन्यालीसौड़। चमोली बाजार के समीप बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) में पैर फिसलने से पांच वर्ष का एक बालक भागीरथी में बह गया। उसे ढूंढने से लिए नदी में उतरी रेस्क्यू टीम को बालक तो नहीं मिला, लेकिन वहां एक अज्ञात महिला का शव जरूर बरामद हुआ।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक भेड़ पालक ने चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर किसी के घायल अवस्था में होने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली चमोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 से घुड़साल गांव निवासी घायल वीरेंद्र सिंह पंवार (55) को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बार उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन ने वीरेंद्र के परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है वीरेंद्र के चेहरे और शरीर पर लगी चोटों से लग रहा है कि वह ऊपर से गिरे होंगे। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
उधर, चिन्यालीसौड़ में धरासू पुल के निकट स्कूल से घर लौट रहा शंकर (5) पुत्र राकेश थापा पैर फिसलने से भागीरथी में बह गया। स्कूल से घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। वह प्राथमिक विद्यालय थान बड़ेती में पढ़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क पर खेलते-खेलते घर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसला और सीधे भागीरथी में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर धरासू पुलिस और चिन्यालीसौड़ आपदा प्रबंधन की टीम ने नदी में बच्चे को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बच्चे को ढूंढने के लिए जिस जगह पर नदी के किनारे पुलिस उतरी वहां एक अज्ञात महिला का शव जरूर बरामद हुआ है, जो कई दिन लग रहा है। एसएचओ धरासू रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि एसडीआरएफ के जवानों को बुलाकर नदी में बच्चे को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।