{"_id":"595a7b464f1c1b885c8b4688","slug":"191499102022-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर।
हरियाणा पुलिस की टीम ने रविवार देर रात कलियर क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस को भी खंगाला । बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने एक युवक पकड़ा है। पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस को हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। हरियाणा पुलिस के जाने के बाद कलियर पुलिस को इस बात की जानकारी हुई।
हरियाणा पुलिस की टीम एक रविवार देर रात कलियर पहुंची। पुलिस टीम के कुछ सदस्य वर्दी में थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे। पुलिस टीम ने कलियर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम एक गेस्ट हाउस में भी गई। पुलिस टीम ने उस गेस्ट हाउस को भी खंगाला। करीब दो घंटे तक हरियाणा पुलिस कलियर क्षेत्र में इधर-उधर दबिश देती रही। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक कौन है कहां से आया था। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। बस इतना बताया जा रहा है कि पुलिस टीम एक लूट के मामले में कलियर आई थी। कलियर थाने में भी हरियाणा पुलिस टीम ने कोई आमद दर्ज नहीं कराई। कलियर पुलिस को हरियाणा पुलिस की जानकारी उस समय हुई जब पुलिस टीम जा चुकी थी। कलियर थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि हरियाणा पुलिस टीम किसी लूट के मामले में कलियर आई थी। यहां पर एक आरोपी की लोकेशन पुलिस मिली थी। हरियाणा पुलिस टीम ने कोई आमद थाने में नहीं कराई है। बिना कुछ बताए ही टीम वापस चली गई है।