फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस से इक्कीस है जीवा-राठी का तंत्र

पुलिस से इक्कीस है जीवा-राठी का तंत्र

Tue, 13 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से इक्कीस है जीवा-राठी का तंत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा और सुनील राठी जेल में बैठकर मोबाइल फोन से अपना गैंग चला रहे हैं, तो हरिद्वार पुलिस आखिर मोबाइल फोन बरामद क्यों नहीं कर पाई। इसका मतलब है कि जीवा और राठी का तंत्र हरिद्वार पुलिस से मजबूत है।


जेल और पुलिस महकमे के बीच लुकाछिपी का खेल चलता आया है। जब भी कोई वारदात होती है तब खुलासा करते हुए पुलिस दावा करती है कि अपराधी जेल में बैठकर ही हर वारदात का ताना बाना बुनते हैं। जेल के अफसर कहते हैं कि पेशी पर आने जाने के दौरान अपराधी अपराध का खाका खींचते है। ताजा प्रकरण को ही ले लेते है। कुख्यात राठी से मुलाकात करने वाली सहारनपुर की महिला ने सीआईयू को राठी का मोबाइल फोन नंबर उपलब्ध कराया था, ये बात एक मई को सीआईयू को लग गई थी।
विज्ञापन


राठी 12 मई तक जेल में ही रहा था तो भला हरिद्वार पुलिस आखिर मोबाइल फोन, सिम कार्ड क्यों बरामद नहीं कर पाई। पुलिस पर तमाम इलेक्ट्रोनिक्स संसाधन हैं, जिनके बूते वे अब तक संगीन घटनाओं का खुलासा करती है। सीआईयू के पास ये भी जानकारी है कि, जीवा ने हरिद्वार शहर के तीन बड़े चेहरों को फोन कॉल्स की थी तो फिर वो मोबाइल फोन, सिम कार्ड क्यों बरामद नहीं हो सका। अपनी नाकामी पुलिस महकमा ये कहकर छिपाता है कि छापे से पहले ही सिम कार्ड मोबाइल फोन छिपा दिए गए। एक जेल और पुलिस महकमा एक दूसरे के पाले में गेंद सरकाने में जुटा रहता है। अपराधी अपने मकसद में कामयाब होते है, सिस्टम का काम बस सांप गुजरने के बाद लकीर पीटने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed