{"_id":"5c8ab6a6bdec2214046eedb1","slug":"181552594598-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो ----- आज से अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो ----- आज से अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शुक्रवार (15 मार्च) से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम में अभ्यास किया। दून में पहली बार टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जा रही है।
दून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला सुबह दस बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक टेस्ट मैच खेला है। लेकिन, इसमें दोनों टीमों को हार का मुंह देखना पड़ा था। आयरलैंड ने मई में पाकिस्तान के साथ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इसमें आयरलैंड ने पाक को टक्कर जरूर दी थी। लेकिन, अंतिम दिन पाकिस्तान ने आयरलैंड को पांच विकेट से हरा दिया था। जून में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। इसमें भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी, 262 रन से हराया था। ऐसे में दोनों टीमों को एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए इस टेस्ट मैच को जीतना होगा।
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
टेस्ट सीरीज से पहले टी-20 और एक दिवसीय सीरीज में सफल आयोजन होने पर अफगानिस्तान बोर्ड के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों को एक होटल ने सम्मानित किया। बृहस्पतिवार देर शाम होटल में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान होटल के महाप्रबंधक दिलीप छाबड़ा, सेल्स हेड यासिर अराफात और अन्य सदस्य मौजूद रहे।