{"_id":"5c6dbb3cbdec225eb65e0010","slug":"181550695228-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में खड़े वाहनों को भी देना होगा पार्किंग शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में खड़े वाहनों को भी देना होगा पार्किंग शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। यदि आप नगर निगम की पार्किंग में एक घंटे से अधिक समय तक वाहन खड़ा रखते हैं तो आपको पार्किंग शुल्क देना होगा। 28 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में पार्किंग शुल्क तय किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्किंग शुल्क 20 से 30 रुपये रखा जाएगा।
तहसील, दून अस्पताल और इसके आसपास जाने वाले लोग पार्किंग शुल्क से बचने के लिए नगर निगम परिसर में वाहन खड़े करते हैं। लेकिन, अब उन्हें यहां भी शुल्क देना पड़ेगा। बुधवार को कई पार्षदों ने मेयर से वाहन खड़ा करने वालों से पार्किंग शुल्क वसूलने की मांग की। कहा कि इससे निगम की आय में भी इजाफा होगा। इस संबंध में मेयर ने कहा वह इसका प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखेंगे। इस अवसर पर पार्षद अमिता सिंह, सतीश कश्यप, नंदनी शर्मा आदि मौजूद रहीं।