फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमडीडीए का पहला समाधान दिवस आज

एमडीडीए का पहला समाधान दिवस आज

Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
एमडीडीए का पहला समाधान दिवस आज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय में बुधवार को पहला समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। समाधान दिवस में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक एमडीडीए से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान के लिए प्राधिकरण की ओर से समाधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को सेक्टर 10,11,12 की समस्याएं सुनी जाएंगी। हालांकि पहला दिवस होने के चलते अन्य सेक्टरों के लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें, एमडीडीए की व्यवस्था के तहत हर महीने के पहले बुधवार को सेक्टर-1, 2 एवं 3, दूसरे को सेक्टर 4, 5 व 6 तथा तीसरे को सेक्टर 7, 8 व 9 की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। महीने के चौथे बुधवार को सेक्टर 10, 11 एवं 12 के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। समाधान दिवस के लिए प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एचएस राणा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। समाधान दिवस में एमडीडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed