फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमडीडीए देगा चार छात्रों को फेलोशिप

एमडीडीए देगा चार छात्रों को फेलोशिप

Sat, 12 Jan 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
एमडीडीए देगा चार छात्रों को फेलोशिप
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) चार छात्रों को छह माह तक के लिए 10-10 हजार रुपये छात्रवृत्ति देने जा रहा है। इसके लिए आर्किटेक्ट, कंप्यूटर साइंस और सूचना तकनीक स्नातक के छात्र पात्र होंगे। 11 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों को छह माह तक शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए एमडीडीए को सुझाव देने होंगे।
जिस छात्र की सात सीजीपीए से ऊपर रैंक होगी वही अर्बन गवर्नेंस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकता है। पात्र छात्रों की छंटनी के बाद एमडीडीए एक टॉपिक लिखने को देगा। 28 जनवरी तक छात्रों को टॉपिक लिखकर देना होगा। इनमें से जिस छात्र के टॉपिक का चयन होगा उसे 31 जनवरी को प्रजेटेंशन देना होगा। बेहतरीन प्रजेटेंशन और लेख देने वाले छात्र को एमडीडीए चार फरवरी से तीन अगस्त तक 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देगा। इसकी सूचना एमडीडीए ने क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों को भेज दी है। उसके बाद चयनित छात्रों को छह माह तक शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए सुझाव देने होंगे।
विज्ञापन

एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह फेलोशिप पहली बार शुरू की गई है। जिसमें थिंक टैंक गति फाउंडेशन को नॉलेज पार्टनर बनाया गया है। बताया कि फेलोशिप कार्यक्रम में देहरादून के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के चार छात्रों को शामिल किया जा रहा है। इनमें से दो छात्र वास्तुकला और दो छात्र सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र से होंगे। बताया कि भविष्य में फेलोशिप कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। फेलोशिप कार्यक्रम में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहे गति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों के साथ ही एमडीडीए को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तृत जानकारी के लिए निम्न वेबसाइट पर करें लॉगिन
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि फेलोशिप कार्यक्रम की पूरी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट www.mddaonline.in और
http.// bit.ly/mddaugfp लिंक पर उपलब्ध है। आवेदन गूगल फार्म के जरिये करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed