{"_id":"5c38f8babdec22739c3fcc3e","slug":"181547237562-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक के कार्यों की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक के कार्यों की होगी समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
परिवहन निगम में तैनात लिपिकों को दिए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिन डिपो में अधिक सहायक कर्मचारी होंगे, उनका तबादला दूसरे डिपो में किया जाएगा। वित्त नियंत्रक ने इसके निर्देश जारी किए हैं। यह कवायद निगम को घाटे से उबारने के लिए की जा रही है।
परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने को लेकर वित्त नियंत्रक ने आदेश जारी किए हैं। इसके तहत डिपो, क्षेत्रीय कार्यालय और कार्यशाला में कार्यरत लिपिक कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इससे पता लगाया जाएगा कि कौन कर्मचारी कितना कार्य कर रहा है। ऐसे में जहां कार्य कम है, वहां से सहायक कर्मचारियों को दूसरे डिपो में भेजा जाएगा। इससे वहां काम का दबाव कम हो सके। वहीं, सभी कर्मचारियों में कार्य का समान वितरण किया जाना भी तय किया गया है। वित्त नियंत्रक पंकज तिवारी ने बताया कि इसे लेकर सभी सहायक महाप्रबंधकों को निर्देश दे दिए गए हैं। रोडवेज की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।