फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हुनर है तो योग से मिल सकती है करियर को नई उड़ान

हुनर है तो योग से मिल सकती है करियर को नई उड़ान

Mon, 24 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
हुनर है तो योग से मिल सकती है करियर को नई उड़ान
नई टिहरी। आपको रोजगार की तलाश है, तो योग के माध्यम से भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। ग्राम स्तर पर योग समूह का गठन कर महिलाएं घर बैठे ही स्वरोजगार की मुहिम में जुड़ सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना और विज्ञान जगत की तरह महिलाएं योग के क्षेत्र में भी निर्णायक बन सकती है।
विज्ञापन

ये बातें अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल महाभियान के तहत नई टिहरी में संत निरंकारी मिशन में आयोजित गोष्ठी में योगाचार्यों ने कही। अपराजिता महाभियान के तहत योग के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर और दैनिक जीवन में योग का महत्व विषय पर आयोजित गोष्ठी का पंतजलि योग पीठ के कमल सिंह महर और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डा. जय प्रकाश डंगवाल ने शुभारंभ किया। डा. जय प्रकाश डंगवाल ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा, योगा और एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में स्वरोजगार की बहुत अधिक संभावनाएं है। योग बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है। इस मौके पर संत निरंकारी मिशन के प्रमुख सबल सिंह चौहान, संपत्त लाल शाह, राजीव उनियाल, मनोहर कुड़ियाल, हीरा लाल, विजयपाल नेगी, बिंदा सजवाण, शाका नेगी, शैला कठैत, विनिता सजवाण, ज्योति बेलवाल, कविता तोपवाल, नीलू विश्वकर्मा, सिमरन, पार्वती देवी, दीक्षा, गुड्डी तोपवाल, जगवृत्ति आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से अपराजिता महाअभियान के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने का यह भगीरथ प्रयास है। योग से निरोग रहने के साथ-साथ रोजगार का जरिया भी बनाया जा सकता है। यह जानकारी उनके काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईलमा कोहली, गृहणी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योग अहम भूमिका निभा सकता है। योग स्कूल तक ही सीमित न रहे हर स्तर पर इसका विस्तार किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण देने के लिए सरकार को व्यवस्था बनानी चाहिए।

-ऊषा, गृहणी

महिलाओं को मजबूत करने के लिए कागज पर नहीं जमीन पर कार्य करने की जरूरत है। अपराजिता बखूबी अपने लक्ष्य में सफल साबित होगा। यदि योग को सही तरीके से सीखें तो स्वस्थ रहने के साथ-साथ मोहल्ले और गांव में योगा सिखाकर पैसे भी कमाए जा सकते हैं।
-राजेश्वरी देवी, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed