फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निजी बसें चलाने के प्रस्ताव पर भड़के रोडवेजकर्मी

निजी बसें चलाने के प्रस्ताव पर भड़के रोडवेजकर्मी

Sun, 23 Dec 2018 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
निजी बसें चलाने के प्रस्ताव पर भड़के रोडवेजकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शनिवार को सरकार द्वारा रोडवेज बसों के लिए अधिकृत मार्गों पर निजी बसें चलाने के प्रस्ताव पर भड़क उठा। यूनियन ने अपर परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि कुमाऊं के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसें चलाने का निर्णय गलत है। जल्द ही इस प्रस्ताव को खारिज नहीं किया गया तो यूनियन सड़क पर उतरेगी।
यूनियन के प्रांतीय महामंत्री रविंद्र भगत ने अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि सरकार कुमाऊं के कई मार्गों पर निजी बसें चलाने की तैयारी कर रही है। गढ़वाल में भी इस तरह का प्रयोग किया गया था, जिसे बाद में सरकार को वापस लेना पड़ा था। बताया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान हल्द्वानी आरटीओ ने संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में भी निजी बसें चलाने के परमिट बांटे थे, इसे भी तत्कालीन सरकार ने वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि अगर रोडवेज के रूटों पर निजी बसें चलती है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

---
रोडवेज कर्मचारी यूनियन पहले ही दे चुकी है ज्ञापन
रोडवेज बसों के रूट पर निजी बसें चलाने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन पहले ही नाराजगी जता चुकी है। उन्होंने भी परिवहन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की थी। साथ ही ऐसा नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed