फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौरभ के शतक से उतराखंड ने बनाई 175 रनों की बढ़त

सौरभ के शतक से उतराखंड ने बनाई 175 रनों की बढ़त

Mon, 17 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सौरभ के शतक से उतराखंड ने बनाई 175 रनों की बढ़त
सौरभ के शतक से उत्तराखंड ने बनाई 175 रनों की बढ़त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने बिहार को केवल 56 रनों पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजी में उत्तराखंड ने सौरभ चौहान के 118 रनों की शतकीय पारी के दम पर 231 रन बनाने में सफल रही। इस तरह टीम ने 175 रनों की बढ़त बनाई।
रविवार को बिहार स्थित एनर्जी स्टेडियम राजबनसिंगर में मुकाबला शुरू हुआ। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला बिहार के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। टीम के सारे बल्लेबाज केवल 56 रन ही बना सके। उत्तराखंड की ओर से अग्रिम तिवारी तीन, पुंडीर दो और प्रदीप, हरजीत व हिमांशु एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड टीम पूरे विकेट खोकर 231 रन बना पाई। टीम के लिए सौरभ चौहान के अलावा विजय शर्मा ने 50 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। बिहार के गेंदबाज सब्बीर ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके।
विज्ञापन

---
पहले सत्र से पहले सिमटी बिहार की पारी
उत्तराखंड के गेंदबाज का दबदबा बिहार के खिलाफ देखने को मिला। अग्रिम तिवारी और पुंडीर ने जहां टीम के अहम पांच बल्लेबाजों को 16 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया। अगले पांच बल्लेबाजोें को प्रदीप, हरजीत और हिमांशु ने आउट किया। इस तरह बिहार की टीम 27 ओवर ही खेल सकी। जिसमें उन्होंने 56 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले दिन गिरे 20 विकेट
भले ही उत्तराखंड ने बिहार को पहले सत्र में ही ऑलआउट कर दिया हो, पर दूसरी पारी में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम भी दिन का खेल खत्म होने तक 231 रनों पर सिमट गई। इस तरह पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed