{"_id":"5c16b5c2bdec22539b0b5c31","slug":"181544992194-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसी टाइगर और यूपीसी जगुआर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसी टाइगर और यूपीसी जगुआर ने जीते मुकाबले
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
यूपीसी टाइगर ने यूपीसी लैपर्ड और यूपीसी जगुआर ने यूपीसी पैंथर को हराकर पूरे अंक हासिल किए। पुलिस लाइन में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय अजय गौतम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन के पहले मुकाबले में लैपर्ड की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाए। मनीष डंगवाल ने 29 व नारायण ने 18 रन बनाए। 40 रन अतिरिक्त के रूप में आए। टाइगर के अनिल डोगरा ने 4, रवि नेगी ने 3, नागेंद्र नेगी ने 2 और अंशुल डांगी ने 1 विकेट लिया। जवाब में टाइगर ने 14 ़4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। नागेंद्र नेगी 43 और अंशुल डांगी 22 रन बनाकर नाबाद रहे। रवि नेगी ने 10 रन बनाए। 26 रन अतिरिक्त में मिले। लैपर्ड के किशोर, हर्षमणि और अभय ने 1-1 विकेट लिया। नागेंद्र नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, दूसरा मैच यूपीसी जगुआर और पैंथर के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए जगुआर ने निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए। सोहन ने 70 रन की पारी खेली। अमित शर्मा ने 18, योगेश ने 17, जितेंद्र नेगी ने 11 रन बनाए। पैंथर के लिए संजय घिल्डियाल ने 5 विकेट लिए। जवाब में पैंथर की पूरी टीम 17 ़2 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। सुमन सेमवाल ने 22 रन बनाए। जगुआर के लिए ठाकुर, सोहन, विकास गुंसाई ने 2-2 विकेट लिए। सोहन परमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।