फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोमांचक मुकाबले में 16 रनों से जीती टीम उतराखंड

रोमांचक मुकाबले में 16 रनों से जीती टीम उतराखंड

Tue, 04 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में 16 रनों से जीती टीम उतराखंड
रोमांचक मुकाबले में 16 रनों से जीती टीम उत्तराखंड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सीनियर महिला वन डे लीग में उत्तराखंड ने रोमांचक मुकाबले में पुडुचेरी को 16 रनाें से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मनीषा प्रधान की शानदार गेंदबाजी के बदौलत पुडुचेरी की पूरी टीम को 122 रनों पर ही आउट कर दिया।
सोमवार को कटक में रेवेंशॉव यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में खेले गए सीनियर महिला वन डे मैच में उत्तराखंड का सामना पुडुचेरी से हुआ। पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले उत्तराखंड को बल्लेबाजी के लिए कहा। पहले खेलते हुए उत्तराखंड की टीम 46.2 ओवर में पूरे विकेट खोकर 138 रन बनाने में सफल रही। टीम के लिए निचले क्रम की ममता कोठियाल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। इनके अलावा मधवाल ने 22, रेखा ने 17, लक्ष्मी ने 14 व मनीषा ने 12 रनों को योगदान दिया। पुडुचेरी की गेंदबाज गौहर ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की पूरी टीम उत्तराखंड की गेंदबाजी के सामने टिककर नहीं खेल सकी। पूरी टीम 122 रनों पर सिमट गई और मैच 16 रनों से हार गई। बल्लेबाज अनघ और गौहर ने 29-29 व लतिका ने 28 रन बनाए। वहीं, उत्तराखंड की ओर से मनीषा प्रधान ने चार, आर राय ने दो और राधा व मधवाल ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

--------------
टीम को अपनी बल्लेबाजी सुधारने की जरूरत
बल्लेबाजी में धीमा खेलना और कम रन बनाना उत्तराखंड की हमेशा से परेशानी रही है। भले ही उत्तराखंड ने इस मैच में 138 रन बना लिए हों पर बल्लेबाजी में उत्तराखंड ने पूरे विकेट खोकर केवल 138 रन बनाए। जिसके लिए उन्होंने 46.2 ओवरों का सामना किया। वहीं, पिछले मैच में बिहार के खिलाफ मिले 76 रन के आसान लक्ष्य को पाने के लिए टीम ने 24.4 ओवर खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed