{"_id":"5c004c1cbdec22413d18f33e","slug":"181543523356-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट हर्षवर्धन को दिया स्वॉर्ड ऑफ आनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट हर्षवर्धन को दिया स्वॉर्ड ऑफ आनर
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैडेट हर्षवर्धन को दिया स्वॉर्ड ऑफ आनर
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कैडेट कैप्टन हर्षवर्धन राठौर को सर्वश्रेष्ठ स्वॉर्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में आयोजित हुए 184वें कोर्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने प्रतिभाशाली कैडेट्स को सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को आरआईएमसी में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी का शुभारंभ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने किया। इससे पहले आरआईएमसी कैडेट्स ने जनरल रावत को गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद राजस्थान निवासी कैडेट कैप्टन हर्षवर्धन राठौर को स्वॉर्ड ऑफ आनर दिया गया। कैडेट हर्षवर्धन के पिता श्रवण सिंह राठौर शिक्षक हैं और उनकी मां सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इनके अलावा अन्य कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया। सेना प्रमुख ने कहा कि सेना के अनुशासन की यह प्राथमिक पाठशाला है। यहां से निकलने वाले कैडेट्स सेना में अनुशासन के आयाम स्थापित करते हैं। उन्होंने संस्थान का भ्रमण भी किया। थिमैय्या ऑडिटोरियम में आरआईएमसी कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने एंड ऑफ टर्म रिपोर्ट पेश की।
इस मौके पर जीओसी उत्तर भारत एरिया ले. जन. हरीश ठुकराल, डीजीएमटी ले. जन. एएस भिंडर, जीओसी उत्तराखंड एरिया मेजर जनरल जेएस यादव, ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर आर एडमिरल अधीर अरोड़ा, आईएमए के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस नेहरा, आईएमए के ब्रिगेडियर ट्रेनिंग एसएम इस्माइल, ब्रिग्रेडियर राजवीर सिंह, एयर कमाडोर अजय सिंह पठानिया, वेल्हम ब्वायज स्कूल के ट्रस्टी दर्शन सिंह, बिग्रेडियर एएए सिन्हा, कर्नल अरुण मंमगाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसे कौन सा अवार्ड
स्वॉर्ड ऑफ आनर : कैडेट कैप्टन हर्षवर्धन राठौर
द वैवेल स्वॉर्ड : कैडेट सेक्शन कमांडर तन्मय मलिक
मेजर जनरल मनोहरन ट्रॉफी फॉर बेस्ट इन कंप्यूटर : कैडेट एनसीओ दिव्यांशु सेमवाल
ले. जन. एसएस ढिल्लन ट्रॉफी : कैडेट सेक्शन कमांडर लरिंडिका
कर्नल डीएच परब ट्रॉफी : कैडेट एनसीओ कपिल किशन पांडेय
जीओसी सब एरिया ट्रॉफी फॉर बेस्ट लीडरशिप : कैडेट सेक्शन कमांडर प्रणव मित्तल