{"_id":"5bcce124bdec2269917254e5","slug":"181540153636-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 150 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 150 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगेगा
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
इंवेस्टर्स मीट के दौरान वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार से करार के बाद निजी कंपनियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। योजना के पहले चरण में सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के विशेषज्ञों ने हरिद्वार के पशुलोक बैराज और ऊधमसिंह नगर के हरिपुरा व तुमरिया डैम का निरीक्षण किया है।
बता दें, एसईसीआई राज्य में सोलर एनर्जी के क्षेत्र में 900 करोड़ का निवेश करेगी। उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी एके त्यागी ने बताया कि फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने के लिए एसईसीआई की टीम ने तीनों बांधों का सर्वे किया है। योजना के पहले चरण में कंपनी 150 मेगावॉट बिजली उत्पादन की क्षमता वाले प्लांट लगाएगी। अगले चरण में टिहरी डैम समेत अन्य डैम मेें फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि दिसंबर की शुरुआत में सोलर प्लांट लगाने का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।