फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शीशमबाड़ा प्लांट की तर्ज पर प्रदेशभर में बनाए जाएं प्लांट

शीशमबाड़ा प्लांट की तर्ज पर प्रदेशभर में बनाए जाएं प्लांट

Fri, 28 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट की तर्ज पर प्रदेशभर में बनाए जाएं प्लांट
शीशमबाड़ा की तर्ज पर प्रदेशभर में बनाए जाएं प्लांट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शीशमबाड़ा प्लांट की तर्ज पर प्रदेश में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाएं। जिनमें कूड़े के निस्तारण के साथ ही उसका अन्य तरीकों से भी इस्तेमाल हो सके। ये बातें आवास एवं शहरी विकास कार्य मंत्रालय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची टीम के सदस्यों ने कही। 65 सदस्यीय टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया और कूड़े के निस्तारण व खाद बनाने की प्रक्रिया देखी।
सुबह 65 सदस्यीय टीम शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पहुंची। प्लांट हेड मोहित द्विवेदी ने टीम को पूरा प्लांट दिखाया। इस दौरान टीम ने कूड़ा आने से लेकर उससे जैविक खाद आदि बनाने तक की प्रक्रिया को देखा। टीम ने देश के पहले फुल कवर्ड प्लांट में दुर्गंध नहीं होने की सराहना की। प्लांट हेड मोहित द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही प्लांट में कूड़े से प्रतिदिन छह मेगावाट बिजली भी बनाई जाएगी। बताया कि 350 मीट्रिक टन क्षमता के प्लांट में मौजूदा समय में 250 मीट्रिक टन कूड़ा रोज प्लांट आता है।
विज्ञापन

टीम में शामिल सदस्यों ने कहा कि अगर प्रदेश में ऐसे ही प्लांट बनाए जाने चाहिए। इससे न केवल कूड़े का पूरी तरह से निस्तारण होगा, बल्कि खाद और बिजली भी बनाई जा सकेगी। इस मौके पर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरिद्वार डॉ. कैलाश गुंज्याल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, फीडबैक फाउंडेशन के सीईओ अजय सिन्हा के साथ ही प्रदेश के विभिन्न निकायों के अधिशासी अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्लांट में बने पार्क को सराहा
टीम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में 1200 वर्ग फीट पर बने पार्क को सराहा। इस पार्क में तीन हजार से अधिक फल और फूल के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed