{"_id":"5b7f03e542c792464b1c4fa6","slug":"181535050725-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह से सात बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गिरोह से सात बाइक बरामद
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। सिडकुल पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह को बीती रात डेंसो चौक से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर उनके पास से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
बृहस्पतिवार को थाना सिडकुल में एसपी सिटी ममता वोहरा ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को पुलिस पार्टी डेंसो चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय सलेमपुर चौक की ओर से एक लाल रंग की अपाचे बाइक पर तीन व्यक्ति सवार आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो वे मोटरसाइकिल को वापस मोड़ने का प्रयास करने लगे पुलिस ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में वह बाइक के कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने मोटर साइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की। पूछताछ करने पर चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कुबूल करते हुई सात अन्य मोटर साइकिलों को अपने पास होना बताया। जिस पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की और एक विवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों के संबंध में अन्य थानों से उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह का मास्टर माइंड जोनी पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सुरेली थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर हाल निवासी हेतमपुर थाना सिडकुल पिछले 2 वर्ष से हरिद्वार में रहकर अपने दो साथियों मनीष पुत्र लक्ष्मण निवासी निर्माणी थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर हाल निवासी एल्पस कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल व संदीप पुत्र कुवार पाल निवासी बांटोली थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर है। उन्होंने बताया कि यह लोग पिछले काफी समय से मोटरसाइकिल चुराने की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।