फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून के स्टेडियम में मिलेंगी कई खेल सुविधाएं

देहरादून के स्टेडियम में मिलेंगी कई खेल सुविधाएं

Sat, 18 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के स्टेडियम में मिलेंगी कई खेल सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब क्रिकेट के अलावा कई अन्य खेलों की सुविधाएं भी मिलेंगी। स्टेडियम के साउथ पवेलियन में दून स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत की गई है, जहां खेल के साथ ही कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। क्लब में अधिकतम तीन हजार सदस्य बनाए जाएंगे।
शुक्रवार को स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए देहरादून इंटीग्रेटेड एरीना लिमिटेड (डायल) के निदेशक अजय पांडे ने बताया कि स्टेडियम में अब क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों को बढ़ावा देने पर भी फोकस किया जा रहा है। इसके तहत गठित दून स्पोर्ट्स क्लब में बॉलिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स, जिम, योग समेत अन्य सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा सदस्यों को स्वीमिंग, रेस्टोरेंट और विवाह स्थल की सुविधा भी मिलेगी। इस अवसर पर डायल के निदेशक के शशिधर, महाप्रबंधक विपिन आहलूवालिया, प्रबंधक शैलेंद्र गैरोला, मैनेजर पीआर मानव भंडारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
दो तरह की सदस्यता मिलेगी
क्लब में दो तरह की सदस्यता ली जा सकती है। प्लेटिनम मेंबरशिप में 25 साल के लिए पांच लाख रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, डेढ़ लाख रुपये में तीन वर्ष के लिए गोल्ड मेंबरशिप ली जा सकती है। सदस्य सभी तरह की खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली डेयरडेविल्स से चल रही बात
उन्होंने बताया कि आईपीएल मैचों के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स से बातचीत चल रही है। इसके अलावा बीसीसीआई की घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी वार्ता हुई है। इस वर्ष स्टेडियम में घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताएं हो सकती हैं।
--
आइस स्केटिंग रिंक भी चलेगा
करोड़ों रुपये की लागत से बने आइस स्केटिंग रिंक का संचालन भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अजय पांडे ने बताया कि रिंक की मशीनें लंबे समय से बंद होने के कारण खराब हो गई हैं, जिन्हें सुधारने के लिए कनाडा से विशेषज्ञ बुलाए जा रहे हैं।
--
स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
अजय पांडे ने बताया कि स्टेडियम में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी खोलने की तैयारी है। इसमें विदेशी कोच भी शामिल होंगे, जिनसे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग मिल सकेगी। कई अन्य खेलों के कोच भी रखे जाएंगे।

--
नेपाल भी बना सकता है होम ग्रांउड
रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को नेपाल भी अपना होम ग्राउंड बना सकता है। नेपाल क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारी इसके लिए कई दौर की बातचीत भी कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, नेपाल की अंडर-19 टीम को तैयारियों के लिए मैदान की जरूरत है। ऐसे में वह रायपुर स्टेडियम के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed