{"_id":"5b3152ae4f1c1b2b428b6c36","slug":"181529959086-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार 10 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार 10 जुलाई से
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मी 10 से
करेंगे कार्य बहिष्कार
सामूहिक अवकाश लेंगे उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी
सातवें वेतन आयोग के बकाया भुगतान समेत 15 मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी
मांगों पर कार्रवाई के लिए परिवहन निगम प्रबंधन को नौ जुलाई तक का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन भुगतान हर माह की सात तारीख को करने, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप बकाए का भुगतान व पदोन्नति जैसी 15 सूत्री मांगों को लेकर लामबंद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने 10 जुलाई से सामूहिक अवकाश के साथ कार्य बहिष्कार कर ऐलान कर दिया है। यूनियन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में सूचना दे दी है।
महाप्रबंधक को सौंपे ज्ञापन में कार्यालय सहायक पदों पर नियुक्ति, नई गाड़ियों की खरीद के साथ ही चालक से परिचालक बने कर्मचारियों की सूची जारी करने की मांग भी की गई है। साथ ही वातानुकूलित अनुबंधित बसों व वोल्वो बसों की खस्ताहाल का मुद्दा भी उठाया गया है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि वातानुकूलित अनुबंधित बसों की हालत खराब है। ऐसे में इनका अनुबंध निरस्त कर नई बसों की खरीद की जाए। साथ ही एक ही पटल पर पिछले तीन साल से तैनात कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया जाए। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नौ जुलाई तक शासन व निगम मुख्यालय स्तर पर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो यूनियन से जुड़े कर्मचारी सामूहिक अवकाश के साथ कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।