{"_id":"5b1430dd4f1c1b634d8b492d","slug":"181528049885-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गाश्रम के युवक ने हरिद्वार में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गाश्रम के युवक ने हरिद्वार में लगाई फांसी
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम क्षेत्र के एक युवक का शव मंसा देवी मंदिर क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटकता हुआ मिला। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मंसा देवी मंदिर क्षेत्र घना जंगल है। काशीपुरा वन चौकी पर तैनात वन बीट अधिकारी सूरत सिंह चौहान को गश्त के दौरान पेड़ से एक शव लटकता हुआ मिला। वन बीट अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेट से उतारा। युवक की जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त ज्ञानपाल सिंह (31) निवासी स्वर्गाश्रम जिला पौड़ी के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही पता लग पाएगा कि वह हरिद्वार क्या करने आया था और आत्महत्या की वजह क्या थी।