{"_id":"5b09cf204f1c1b8d6e8b4d9c","slug":"181527369504-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना का डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करना ‘सपना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना का डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करना ‘सपना’
Updated Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सीबीएसई 12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सूबे में दूसरे स्थान पर रहने वाली सपना नेगी का ‘सपना’ डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करना है। इसके लिए वह 10वीं के बाद से ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सीबीएसई नीट के अलावा एम्स की प्रवेश परीक्षा दी है।
देहरादून के पंचोली कैलाशपुर निकट पित्थुवाला निवासी सूबेदार करन सिंह और सुनीता देवी की बेटी सपना नेगी ने नाम रोशन किया है। सपना ने 12वीं में 500 में से 496 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सपना आर्मी स्कूल, क्लेमेंटटाउन की छात्रा हैं। उन्होंने 10वीं में भी 10 सीजीपीए प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि 10वीं के बाद से ही वह लगातार न केवल बोर्ड परीक्षा पर फोकस कर तैयारी कर रही थी, बल्कि मेडिकल की तैयारी में भी जुट गई थी। छह मई को हुई मेडिकल की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा सीबीएसई नीट में हिस्सा लिया। इसकी आंसर की जारी हो गई है। उधर, शनिवार को हुई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रवेश परीक्षा दी है। सपना का कहना है कि निश्चित तौर पर वह मेडिकल की प्रवेश परीक्षा निकाल लेंगी और डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करेंगी।
....................
स्कोर कार्ड
बायोलॉजी : 100
केमिस्ट्री : 100
फिजिक्स : 97
इंगलिश : 99
फिजिकल एजुकेशन : 100
.....................
सक्सेस मंत्रा : जो भी पढ़ाई करो, मेहनत और लगन से करो। किसी भी विषय को हल्के में न लो। सफलता जरूर मिलेगी।