फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक मई से राजपुर में भी बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

एक मई से राजपुर में भी बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एक मई से राजपुर में भी बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम को चार जोन में बांटा जाएगा। एक जोन में 15 वार्ड शामिल होंगे। वहीं, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत अन्य कार्यों के लिए लोगों को निगम का चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए एक मई से सहायक नगर आयुक्त राजपुर जोनल कार्यालय में भी बैठेंगे। शुक्रवार को राजपुर जोनल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की सफाई व्यवस्था और मरम्मत कार्य जल्द करने के साथ ही जरूरी स्टॉफ की तैनाती के भी निर्देश दिए।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, शिकायत आदि को लेकर नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम को चार जोन में बांटा जाएगा। इसकी शुरुआत राजपुर जोनल कार्यालय से की गई है। एक मई से सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल और बी दास जरूरत के अनुसार यहां रोजाना बैठेंगे। इसके अलावा जल्द ही नगर निगम मुख्य कार्यालय के साथ ही चकशाह नगर को भी जोन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य जोनल कार्यालय का स्थान भी जल्द तय कर लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आगे चलकर लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, एई वेद प्रकाश बधानी, नायब तहसीलदार नरेश चंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंपोस्ट प्लांट का भी लिया जायजा
नगर आयुक्त ने शुक्रवार को निरंजनपुर सब्जी मंडी स्थित कंपोस्ट प्लांट का भी जायजा लिया। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि कंपोस्ट प्लांट में मंडी से निकलने वाले जैविक कूड़े से कंपोस्ट बनाई जा रही है। रोजाना दो टन जैविक खाद को पांच रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। नगर आयुक्त ने प्लांट की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed