फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ज्योतिष में हैं बड़ा नाम, उतराखंड से है पहचान

ज्योतिष में हैं बड़ा नाम, उतराखंड से है पहचान

Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिष में हैं बड़ा नाम, उतराखंड से है पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में भविष्य जानने की विभिन्न विधाओं में माहिर कई एक से बढ़कर एक अनमोल रत्न शिरकत करेंगे, जो उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। इनमें सेे कई विदेशों में भी जाने-पहचाने चेहरे हैं। राजनीति से लेकर आप के जीवन के हर उतार-चढ़ाव की जानकारी पल भर में बयां करने के साथ ही उनका हल भी इनके पास है।
गत दो वर्षों से लगातार ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे ज्योतिष महांकुभ में 100 से अधिक ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद् एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ 31 मार्च, एक अप्रैल और दो अप्रैल को दून में जुटेंगे। इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। 31 मार्च को महाकुंभ का शुभारंभ ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इसके बाद ज्योतिषियों का संवाद होगा।
विज्ञापन

निशुल्क परामर्श का क्रम एक अप्रैल को सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगा। तीसरे दिन दो अप्रैल को प्रथम सत्र मेें जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा। इसके बाद चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस बार डॉ.केएन राव को ज्योतिष पितामह के सम्मान से नवाजा जाएगा। अन्य सुपात्र को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आचार्य सुमन : अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषी
देहरादून की श्री साधिका आचार्य सुमन अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषी हैं। उन्होंने ज्योतिष के पितामह कहे जाने वाले डॉ.केएन राव के सानिध्य में ज्योतिष विद्या पर शोध किया है। उन्हें उनके कार्यों के लिए उत्तराखंड रत्न, मेरठ एनसीआर रत्न, इंडियन प्लान अवार्ड, ज्योतिष भूषण, ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष गौरव जैसे नामी अवार्ड मिल चुके हैं। आचार्य सुमन, शत दर्शन साधु मंडल एवं आचार्य परिषद की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कई वर्षों से शोधार्थी के रूप में ज्योतिष के कई विषयों का अध्ययन किया है। कई शोध पत्रिकाओं में समय-समय पर उनके लेख प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने ऋषि परंपरा का निर्वाह करते हुए मानव सेवा को अपना लक्ष्य बनाया है। उनकी दो पुस्तकें शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली हैं। खास बात यह है कि आचार्य सुमन ने मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरीकों से शिक्षा ली है। वह फिलहाल ‘ज्योतिष एवं तंत्र’ में शोध कर रही हैं।
--
परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे रामलखन गैरोला
टिहरी गढ़वाल से संबंध रखने वाले पंडित रामलखन गैरोला का परिवार पीढ़ियों से ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय है। पंडित रामलखन गैरोला वर्तमान में लक्ष्मण इंटर कॅालेज के प्रधानाचार्य हैं। साथ ही ज्योतिष के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो आगे जाकर सच साबित हुई हैं। पंडित जी गरीबों, असहायजनोें और कन्याओं की जन्मपत्री निशुल्क बनाते हैं। इनकी जन्मपत्री पर खास पकड़ है।
--
प्रश्न कुंडली के महारथी हैं पीपीएस राणा
गुरुकृपा ज्योतिष संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पीपीएस राणा 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय है। प्रश्न कुंडली में इन्हें विशेष महारथ हासिल है। ज्योतिष के क्षेत्र में इनके किए कार्यों की वजह से अलग-अलग संस्थाओं ने इन्हें ज्योतिष शिरोमणि, ज्योतिष विद्या विशारद से लेकर ज्योतिष रत्न से सम्मानित किया है।
--
ज्योतिष विद्या से कर रहे लोगों का कल्याण
संतोष खंडूरी 18 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों की हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं। इसके अलावा ज्योतिष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी और उनके निवारण के बारे में भी बताकर लोगों की परेशानियां दूर करते आ रहे हैं। जन्मकुंडली जन्मांक के विशेषज्ञ हैं।
--
विदेशों में जाना-पहचाना चेहरा हैं सुनील पैन्युली
जन्मपत्री और हाथ की लकीरें देखकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम पंडित सुनील पैन्युली पिछले 20 वर्षों से करते आ रहे हैं। उत्तराखंड में तो मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख भी उन्होंने चुनाव का परिणाम आने के साथ ही बता दी थी। सुनील पैन्युली का मानना है कि ज्योतिष विज्ञान के पास कैंसर रोग का निदान है।
--
रत्न ज्योतिष के महारथी हैं विनोद पोखरियाल
पंडित विनोद पोखरियाल रत्न ज्योतिष के महारथी हैं। उत्तराखंड से लेकर देश के अन्य राज्यों में रत्न के क्षेत्र में इनका काफी नाम है। कई वीवीआईपी इनके सुझाए हुए रत्न धारण किए हुए हैं।
--
होंगी कई परिचर्चाएं होंगी
महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच कई संवाद भी आयोजित होंगे। ज्योतिष का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या उपयोग हो सकता है, इसको लेकर परिचर्चाएं होंगी। स्वास्थ्य और ज्योतिष के बीच के संबंध समेत इससे मिलते-जुलते अन्य विषयों पर विद्वानों के बीच संवाद होगा, जिसके माध्यम से एक सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

--
आयोजन के सहयोगी
इस आयोजन में पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज, कानपुर वैचारिक सहयोगी है। होटल सैफ्रॉन लीफ हॉस्पिटेलिटी पार्टनर, ज्योतिष मंथन जयपुर ज्योतिष पत्रिका और गुरु कृपा ज्योतिष धाम देहरादून पार्टनर, समाचार प्लस चैनल पार्टनर, अमर उजाला डॉट कॉम डिजिटल पार्टनर और हाइप शूज सहयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed