{"_id":"5a83490b4f1c1ba32a8b740f","slug":"181518553355-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों के खिलाफ ट्रांसजेंडरों का प्रदर्शन, रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों के खिलाफ ट्रांसजेंडरों का प्रदर्शन, रैली निकाली
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ट्रांसजेंडर अजय पाल से मारपीट के मामले में ट्रांसजेंडरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किन्नर रजनी रावत के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ट्रांसजेंडरों ने मंगलवार को रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रांसजेंडरों ने पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। वहीं किन्नर रजनी रावत के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ट्रांसजेंडर अजय पाल ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
ट्रांसजेंडर मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए थे। ट्रांसजेंडरों का आरोप है कि ट्रांसजेंडर अजय पाल से अभद्रता के मामले में पुलिस किन्नर रजनी रावत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। पुलिस अधिकारी कार्रवाई के बजाय ट्रांसजेंडरों से अभद्रता कर रहे हैं। इसके बाद ट्रांसजेंडरों ने रैली निकाली। रैली लैंसडाउन चौक, कनक चौक, सर्वे चौक, तिब्बती मार्केट होते हुए धरनास्थल पर समाप्त हुई। रैली में ओसीन, रेशमा, बन्नी, दिव्या, आला, गंगा, निशु आदि मौजूद रहे। ट्रांसजेंडर अजय पाल ने रजनी रावत की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
पंजाब से भी पहुंचा ट्रांसजेंडर
प्रदर्शन में पंजाब से आए ट्रांसजेंडर धनन्जय मंगल मूर्ति ने कहा कि हम पढ़ लिखकर समाज में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह बात अच्छी नहीं लग रही है। धनन्जय ने कहा कि पुलिस प्रशासन को ट्रांसजेंडरों की मदद करनी चाहिए।