{"_id":"5a80a35a4f1c1b462c8b7605","slug":"181518379866-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठकी और खड़ी होली से जमेगा फागुन का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठकी और खड़ी होली से जमेगा फागुन का रंग
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, देहरादून की जीएमएस रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में 18 फरवरी से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 18 फरवरी को कांवली एवं नत्थनपुर, 24 फरवरी को हाथीबड़कला और 27 फरवरी को गढ़ी कैंट शाखा की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 25 फरवरी को केंद्रीय परिषद के होली मिलन समारोह में होल्यारो की टीम खड़ी होली गाएगी।
रविवार को परिषद के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में होली कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि बैठकी और खड़ी होली सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये उत्तराखंड की लोक संस्कृति प्रस्तुत की जाएगी। महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री परिषद के पदेन संरक्षक हैं, लेकिन 25 फरवरी को केंद्रीय कार्यालय में होली मिलन समारोह में वे शामिल नहीं हो पाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को समारोह में बुलाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से कई बार समय लेने का प्रयास किया गया, लेकिन परिषद को मुख्यमंत्री कार्यालय से समय नहीं मिल पाया है। बैठक में सीपी जोशी, उत्तम सिंह अधिकारी, आरएस बिरोरिया, देवेंद्र शाह, प्रकाश लोसाली, रमेश जोशी, उमा जोशी, हरीश चंद्र शाह, राजेश पांडे, कमल रजवार, दीपा शर्मा, ललित मोहन जोशी, सुस्मिता मनराल, बबीता लोहानी, वंदना ठाकुर, जीवन सिंह बिष्ट, देवेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।