फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुणवता खराब हुई तो अफसरों के वेतन से होगी भरपाई

गुणवता खराब हुई तो अफसरों के वेतन से होगी भरपाई

Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गुणवता खराब हुई तो अफसरों के वेतन से होगी भरपाई
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजपुर रोड के विधायक खजान दास ने शनिवार को जल निगम के कार्यों की समीक्षा की। विधायक ने आधे अधूरे कार्यों पर अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने कहा विभाग 10 दिन के भीतर समस्याएं दूर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो अधिकारियों के वेतन से भरपाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान विधायक खजान दास ने कहा कि जल निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य जनता के लिए मुसीबत बन गए हैं। कार्यों को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क खोदने और पेयजल लाइनें टूटने से रास्तों पर जलभराव हो रहा है। जनता की शिकायत के बाद भी अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं। इस बाबत जल निगम के अधीक्षण अभियंता एनसी बिष्ट ने कहा कि तापमान में गिरावट आने से एसडीबीसी के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस पर विधायक ने एसडीबीसी कार्य फिलहाल छोड़कर सीसी मार्ग का निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अधिशासी अभियंता इमरान अहमद, सहायक अभियंता शशि भूषण शाह, पवन लाल शाह, अपर सहायक अभियंता सतेंद्र कुमार और पार्षद विनय कोहली के अलावा कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed