{"_id":"5a6a40684f1c1b8b268b6887","slug":"181516912744-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका अहम : मंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका अहम : मंजू
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मजबूत लोकतंत्र के लिए युवा मतदाताओं की भूमिका अहम है। मतदान न केवल हमारा हक है बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी भी है।
ये बातें स्वयं संस्था की अध्यक्ष मंजू सक्सेना ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि युवा एवं भावी मतदाता प्रजातंत्र की रीढ़ है। ऐसे में 18 वर्ष की आयु होने पर सभी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं और मतदाता पहचान पत्र बनवाएं। कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान दिवस की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान मंजू छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र जोशी, इंदु चावला, मोना बाली, कुसुम रानी नैथानी, नेहा, कौशल्या डोभाल, स्नेह जोशी एवं नितिन आदि मौजूद रहे।