फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो एसोसिएशनों ने मंत्री को सौंपा कामकाज का ब्योरा

दो एसोसिएशनों ने मंत्री को सौंपा कामकाज का ब्योरा

Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दो एसोसिएशनों ने मंत्री को सौंपा कामकाज का ब्योरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता को लेकर चल रही कोशिशों के बीच शनिवार को दो क्रिकेट एसोसिएशनों ने तय फॉर्मेट पर अपने कामकाज का ब्योरा खेल मंत्री को सौंप दिया। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि ब्योरे के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर तीन अलग-अलग जगहों पर सौंपी जाएगी। इस संबंध में चार दिन बाद क्रिकेट एसोसिएशनों के साथ बैठक होगी।
क्रिकेट एसोसिएशनों के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने और उन्हें एक मंच पर लाने की कोशिशों में जुटे खेल मंत्री को शनिवार को दो एसोसिएशनों ने अपना ब्योरा सौंपा। शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे थे। हालांकि, तय फॉर्मेट पर उन्होंने सूचना उपलब्ध नहीं कराई थी। खेल मंत्री ने उन्हें शनिवार दोपहर तक का समय दिया था। दोनों एसोसिएशनों ने शनिवार को अपना ब्योरा उपलब्ध करा दिया।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा और यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित चौहान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंत्री ने जिस फॉर्मेट में सूचना मांगी थी, वह उपलब्ध करा दी गई है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि इस ब्योरे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसकी एक कॉपी सुप्रीम कोर्ट, एक बीसीसीआई और एक कॉपी बीसीसीआई की समिति को सौंपी जाएगी। कामकाज की समीक्षा के आधार पर तैयार रिपोर्ट के साथ सरकार अपनी संस्तुति भी भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed