फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लक्ष्य पूरा करने वाले होंगे सम्मानित

लक्ष्य पूरा करने वाले होंगे सम्मानित

Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य पूरा करने वाले होंगे सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यालय में बुधवार को भाजपा के मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्षों और आजीवन सहयोग निधि प्रभारियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने आजीवन सहयोग निधि में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि संग्रह के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क करें। अभी तक 25 लाख रुपये एकत्र हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि का देहरादून महानगर के लिए पांच करोड़ लक्ष्य है। नगर निगम क्षेत्र में 100 वार्ड बनने जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड पांच लाख एकत्र करेगा। सबसे पहले चेक जमा करने वाले मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को हर बूथ पर मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। सात जनवरी को हर मंडल और मोर्चों की कार्यसमिति होगी। महानगर अध्यक्ष ने आजीवन सहयोग निधि के लिए मंडलवार संयोजक भी मनोनीत किए। बैठक में मंडल प्रभारी विनोद रांगड़, सीताराम भट्ट, रणजीत भंडारी, आरएस परिहार, कुलदीप सिंह, प्रदीप सैनी, प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, सतेंद्र नेगी, पूनम नौटियाल, विशाल गुप्ता, उमा नरेश तिवारी, हरीश कोहली, उदय सिंह पुंडीर, राजेश शर्मा, अनुज गुप्ता और ब्रिजलेश गुप्ता, श्याम पंत, अनिल बेदी, पवन चौधरी, सुशील गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed